शुक्रवार, अक्टूबर 01, 2010

क्या अयोध्या को वेटिकन या मक्का जैसा दर्जा मिले ?



मेरे एक दोस्त है एहतराम सद्दीकी उनका कल शाम मेरे पास फोन आया और कहा यह फैसला तो हम बैठ कर पहले ही कर सकते थे क्यों साठ साल खराब किये . उनकी यह बात मुझे अन्दर तक झकजोर गई . कितना सही कहा एहतराम भाई ने . लेकिन कल के फैसले पर बहुत से राजनितिक दल खुल कर नहीं बोल रहे है . क्या कारण है वह बनावटी ब्यान से सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है . और फैसले का स्वागत भी खुले दिल से नहीं कर पा रहे है . शायद फैसले की तरफ दारी उन्हें सेकुलर ना रहने दे . इसलिए कहा जा रहा है आगे की राह खुली है असंतुष्ट पक्ष अपील कर सकता है .

अयोध्या  का फैसला जैसा भी है हमें मंजूर है . संतुष्ट तो नहीं फिर भी संतुष्टि है चलो मान जाओ . और हम तो जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये को मानने वाले है . १/३ ,१/३ ,१/३ भी हमें मंजूर है लेकिन फैसले का क्रियान्वन होना बहुत जरुरी है . कैसे होगा कब होगा इसका फैसला जल्द होना चाहिए . और उसके लिए एक योजना हमारे दिमाग में है जो आपके सामने है . 


मुस्लिम इस फैसले से इसलिए भयभीत किया जा रहा उसे याद कराया जा रहा है अयोध्या तो झांकी है मथुरा ,काशी बाकी  है . लेकिन इन बातों पर रोक लगानी पड़ेगी . अयोध्या अयोध्या है इसे औरो से जोड़ना ठीक नहीं . यह भारत के भविष्य के लिए भी सेहतमंद नहीं . इसलिए जो एक क़ानून बना था कि १९५० के बाद जो पूजा स्थलों का स्टेट्स था वह बरकरार रखा जाए उसे सखती से लागू किया जाए और कही अदालतों में इस तरह के मामले है उन्हें तुरंत निपटाया जाए . अगर समझदार मुसलमानों को समझाया जाए तो उन्हें आपति नहीं होगी यह मुझे विशवास है . 


राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक के तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो . यह देश के लिए एक सौहार्द का एक तीर्थ हो .निश्चित मानिए अयोध्या का राम मन्दिर जिस दिन बन गया उसी दिन से भारत झूम कर प्रगति की तरफ बढता जाएगा और एक बार फिर से विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त कर लेगा .

मैं यह भी नहीं कहता अयोध्या को वेटिकन और मक्का  जैसा  दर्जा दिया  जाए लेकिन अयोध्या को अयोध्या रहने देना चाहिए . अदालत का फैसला आम लोगो ने तो तहे दिल से स्वीकार कर लिया है लेकिन जिनकी रोटी इस मुद्दे से चल रही थी वह कैसे अपने पेट पर पड़ी लात को सह ले . वह खुराफाती लोग मिल कर इस फैसले का दबी जबान से विरोध कर रहे है . और परेशान है अभी तक सड़क पर धुँआ क्यों नहीं दिख रहा . लेकिन समझदार जनता समझ चुकी है इन बाज़ीगरो और सौदागरों को इसलिए इनकी दुकाने बंद हो जाए तो अच्छा है .

गुरुवार, सितंबर 30, 2010

खुशबु आ नहीं सकती कागज़ के फूलो से सच्चाई चुप नहीं सकती बनावटी उसूलो से

खुशबु आ नहीं सकती कागज़ के फूलो से 
सच्चाई चुप नहीं सकती बनावटी उसूलो से 

जब अयोध्या का फैसला सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा तो क्या देश में मार्शल ला लागू होगा ?

डरता हूँ मैं यह सोच  कर जब अयोध्या का फैसला सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा तो क्या देश में मार्शल ला लागू होगा ? क्या सेना को देश की कमान अपने हाथ में लेनी होगी ? एक उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर जब इतना डर पैदा किया जा रहा जबकि हर पक्ष फैसला मानने के लिए तैयार है .

कान पक गए सुनते सुनते कि इतने पेरा मिलेट्री फ़ोर्स लगा दिए है . सेना और वायु सेना को अलर्ट कर दिया गया है . जगह जगह सीमाए सील कर दी गई है . क्या है यह सब . ................ कौन सी वह ताकते है जिनसे इतना भय है . प्रधानमंत्री , गृहमंत्री अपील कर रहे है शान्ति  की . सभी धर्मगुरु अपना ब्यान दे रहे है शान्ति बनाए रखे .

आज के इस फैसले के बाद एसा तो हो नहीं सकता की असफल पक्ष सुप्रीम कोर्ट ना जाए . कोई यह क्यों नहीं समझाता आज का फैसला मन्दिर और मस्जिद का नहीं उस विवादित जमीन की मिलकियत का है .आम लोग आज मन्दिर और मस्जिद की फैसला मान बैठे है . और यह फैसला अयोध्या के वर्तमान स्टेट्स पर कोई फर्क नहीं डालेगा .

अपील की जा रही है इंसान बनने की हिन्दुस्तानी  बनने की . क्या बकवास है यह ............. अपीलकर्ता  क्या समझते है अपने को क्या आम आदमी जाहिल है . इन्ही अपील कर्ताओं से अपील है कृपया आग में घी का काम ना करे आम आदमी इतना समझदार है कि वह इन खुराफातो से बहुत दूर रहता है . सड़क पर आग से ज्यादा जरुरी समझता है वह अपने चूल्हे की आग को .

भावावान राम से प्रार्थना है सबको सन्मति प्रदान करे .

रविवार, सितंबर 26, 2010

मेरी इकलौती बेटी जिसका आज जन्मदिन है .

आज के दिन मेरे घर में एक जश्न का सा माहौल  रहता था . आज ही मेरी बेटी का जन्म हुआ . एक ईश्वर का उपहार मिला हमें आज ही के दिन . हिन्दू तिथी के हिसाब से उस दिन अनंत चौदस था एक बहुत ही शुभ दिन .

मेरी बेटी के लिए यह दिन एक उत्सव से कम नहीं होता कई हफ्तों से तैयारी चलती  थी गिफ्ट ,रिटर्न गिफ्ट ,केक सब का चयन उसी के द्वारा किया जाता था . सभी के लिए हर्षोललास का दिन हुआ करता है यह दिन .

लेकिन इस साल वह हास्टल में है पिछले साल तो उसे छुट्टी मिल गयी थी और उसने अपना जन्मदिन उसी जोर शोर से मनाया था . लेकिन इस बार छुट्टी नहीं मिली . जिन्दगी में पहली बार वह हमारे साथ नहीं थी . वह नैनीताल में पढ़ती है और बारिश और बाढ़ के कारण इस समय नैनीताल से सड़क संपर्क कटा हुआ है . और उसके स्कूल की टेलीफोन लाइने भी इसी कारण से खराब है सो उससे बात करनी भी मुश्किल हो गई .

लेकिन ईश्वर ने हमारी सुन ली और शाम को हमारी उससे बात हो गई . उसने हमारा ही ढांढस  बढ़ाया क्योकि हम लोग बहुत परेशान हो चुके थे . उसकी बातों को सुनकर हम अचम्भित थे . उसी ने कहा कि ज्यादा मोह सही नहीं . उसकी माँ टिपिकल भारतीय माँ की तरह उदास थी और उससे बात करते समय रो दी तो उसने मुझ से कहा मम्मी को ज्यादा पानी पीने को मत देना क्यों की वह आँखों से ज्यादा पानी निकाल दे देती है .

 वह हमारी  इकलौती बेटी है हमारे खानदान का चिराग वह भी नाम रोशन करने वाली . हमें गर्व है कि हमारी बेटी हमारा नाम आगे बढ़ाएगी . आज तक हमें यह नहीं लगा कि एक बेटा होता तो ........................ हमारी बेटी लाखो बेटो से आगे है . और जो उससे मिलता है हमेशा उसी की बाते करता है .
मै और मेरी बेटी 

गुरुवार, सितंबर 23, 2010

बी.बी.सी. को यह क्या हो गया ......

यह लेख सत्य घटना पर आधारित है किसी की भावनाये आहत हो सकती है . सत्य कडवा होता है इसका विशेष ध्यान रखा जाये .  


आज से कई साल पहले मेरा एक जानकार  बाल काटता था . गांव मे एक छोटा सा सैलून था . एक कुरसी और एक छोटा सा शीशा  और थोडे से औजार . बाप दादो से यह व्यव्साय उसे मिला था . थोडा बहुत पढा लिखा था वह . बहुत सालो  से उससे मुलाकात नही हुई थी . अभी कुछ दिन पहले वह मिला उसकी जेब मे तीन पैन और हाथ मे एक डायरी थी जो मैने बाद में देखी हाल चाल लेने के बाद मैने उससे पूछा और काम धन्धा कैसा चल रहा है वह इस सवाल पर कुछ असहज हुआ और बोला अब हम पत्रकार है .मेरे ध्यान मे आया कोई चीखता भारत , उजडता चमन जैसा कोई २ पेज का अखवार होगा जिसमे वह काम करता होगा . लेकिन मै तब भौचक्का रह गया जब मुझे उसने बताया कि वह दुनिया के सबसे ज्यादा पढे जाने वाले अखवार का सम्वाददाता है .

ऎसे ही कल जब में बी.बी.सी के हिन्दी बेबसाइट को देख रहा था तभी मुझे उनके रिपोर्टर द्वारा लिखित ब्लाग पडने को मिला .शीर्षक था बाबरी ,गोधरा , जय श्री राम . कोई सुशील झा है जो बी.बी.सी. के सम्वाददाता है  उनके द्वारा लिखा यह लेख था .मुझे यह लेख पढते ही अपने वाले पत्रकार की याद आ गई . लेख की शुरुआत झा जी ने क्रिकेट खेलते हुये जब वह ११ वी कक्षा के छात्र थे से की है -


"बात बहुत पुरानी नहीं है...बस 17-18 साल..मैं ग्यारहवीं में पढ़ता था. दिन के ग्यारह बजे होंगे. हम सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे. तभी एक रिक्शा और उसके साथ लोगों का एक गुट आता हुआ दिखा...पास आए तो हमने देखने की कोशिश की कि आखिर रिक्शा पर है क्या?
कुछ नहीं था एक ईंट थी जिसके सामने कुछ रुपए पड़े थे और साथ चलने वाले, लोगों से कह रहे थे राममंदिर के लिए दान दीजिए. लाउडस्पीकर पर घोषणा हो रही थी कि इस ईंट से मंदिर बनेगा.
कारवां गुज़र गया लेकिन उसकी धूल कुछ महीनों बाद दिखी जब पता चला कि कहीं कोई मस्जिद तोड़ दी गई है .

झा जी की इन चंद लाइनो ने मुझे हिला कर रख दिया मुझे तरस आया बी.बी.सी. पर जो विश्व में लोकप्रिय और विश्वसनीय है का सम्वाददाता जो ११ वी कक्षा का छात्र था तब यह नही जानता था कि भारत में कोई मन्दिर मस्जिद विवाद भी है जबकि  उस समय यह विवाद चरम पर था . छोटे बच्चे भी जानते थे कि क्या हो रहा है . इससे पता चलता है झा साहब का उस समय मानसिक क्षमता क्या थी . वह कोई गोद खेलते बच्चे नही थे जो यह ना जाने देश मे क्या चल रहा है . वह उम्र के उस दौर मे थे जब बच्चा तरुण हो जाता है और एक साल बाद १२वी पास करके अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर लेता है . 

खैर पूत के पांव पालने मे दिख गये लेकिन बी.बी.सी से ऎसी उम्मीद नही थी कि वह इस क्षमता के व्यक्ति को अपना रिपोर्टर बनाये . इन सब बातो से बी.बी.सी पर तरस आना लाजमी है . आज तक बी.बी.सी की विश्वसनीयता उनके रिपोर्टर पर ही थी . मार्क टुली को कौन भूल सकता है उनकी रिपोर्ट पत्थर की लकीर होती थी . लेकिन झा जैसे रिपोर्टरो पर अगर बी.बी.सी चलेगी तो उसका भगवान ही मालिक है . 






मंगलवार, सितंबर 21, 2010

हम तो डूबे है सनम ................ बा्ढ लाईव

बाढ़ भीषण हो गई . बाढ़ में डूबा मेरा फ़ार्म . जहाँ आज तक कभी बाढ़ का पानी नहीं पहुचा इस बार पहुच गया है . गाँव के बुजुर्ग कहते है इतनी बाढ़ तो कभी नहीं आई . इससे पहले एक बार सन १९७१ में भी ऐसी बाढ़ आई थी तब भी इतना पानी तब भी नहीं था . 



मेरा डूबा हुआ लॉन 



पुल से जो पेड़ दिख रहे है वह मेरे है और पेड़ से पहले ८ फीट की ऊँची दीवार है जो पानी में डूबी हुई है 


डूबे हुए खेत

सोमवार, सितंबर 20, 2010

मां से बिछडे हुये हो गये १९ साल

माँ 
आज मुझे अपनी माँ से बिछड़े १९ साल हो गए . एक बहुत लंबा अरसा .... मैं उस समय २० साल और १४ दिन का ही था . मेरी बहिन की शादी हो चुकी थी . पिता जी उस समय सांसद थे . एक छोटे  से आपरेशन मे हुई लापरवाही ने  मेरी माँ को मुझ से दूर कर दिया . मेरी माँ मेरे पूरे परिवार की धुरी थी . 






बहुत चाहते हुए भी मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूँ . सच में आज सब कुछ है हमारे पास सिर्फ माँ को छोड़ कर . आज का दिन मेरे लिए सबसे मनहूस दिन है . 

ईश्वर से प्रार्थना है किसी से उसकी माँ ना छीने .

माँ 
तुम प्रेरणा हो 
तुम शक्ति हो