सोमवार, अक्तूबर 04, 2010

बी.बी.सी.के हिसाब से अब जम्मू कश्मीर भी भारत में नही . यह देश द्रोह है


यह  बी.बी.सी. ने ना सुधरने की कसम खा रखी है . कामनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका के साथ लगी देशो की जानकारी में भारत के मानचित्र में पूरे जम्मू और कश्मीर को भारत की सीमा से बाहर दिखाया है . 

यह भारत का अपमान है और एक अपराधिक कृत्य . भारत सरकार में थोड़ी भी नैतिकता  है तो तुरंत बी.बी.सी.पर तुरन्त रोक लगाये और अपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही करे . 

आइये इस राष्ट्र अपमान का विरोध करे और बी.बी.सी का बहिष्कार करे . यह देश की सम्प्रुभवता को चुनौती है अभी तक तो गुलाम कश्मीर को नक़्शे में नहीं दिखाया जाता था अब तो जम्मू कश्मीर को भी पाकिस्तान में दिखा . 


17 टिप्‍पणियां:

  1. अजी सारे झगडॆ की जड भी तो यही देश है, हम फ़िर भी पलके बिछा रहे हे राज कुमार को रानी के कदम मे, उन्ही से ऊदघाटन भी करवा रहे है...

    जवाब देंहटाएं
  2. बीबीसी ऐसी नौटंकी करती है और इंग्लैण्ड के राजदूत को बुला नाराज़गी भी ज़ाहिर की जाती है।

    जवाब देंहटाएं
  3. समाचार संसार में बीबीसी हिन्दी तो दुनिया की सबसे रद्दी वेब्साइट है - एकदम दो कौडी की। लेकिन यह मामला तो भारत के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में आना चाहिये। देखते हैं कौन बीबीसी हिन्दी और उसके कारकुनों के खिलाफ एफ आइ आर दर्ज़ कराता है।

    जवाब देंहटाएं
  4. धीरू जी, धीरज रखें, भारत का चित्र भी विश्व से गायब हो जाएगा :(

    जवाब देंहटाएं
  5. आखिर हम उसी उपनिवेश का हिस्सा हैं, कुछ हिस्सा इधर उधर होने से क्या फर्क पड़ता है धीरु भाई!

    महारानी जिनके नाम से दिल्ली में जश्न हो रहा है वो तो पूरे क्षेत्र की हीं महारानी हैं। हम सीमा के इस पार हो या उस पार हो, हैं तो उन्ही की सीमा में!!

    जवाब देंहटाएं
  6. sarkar abhi vishram kar rahee hai, england kee maharani ki khatirdari kar rahi hai, faltu pange kyo le isi vichar ke saath sarkar bharat kaa naam uccha kar rahi hai :(

    जवाब देंहटाएं
  7. हम तो वैसे भी बहिष्कार कर चुके हैं बी बी सी का .... पर ये सुधारने वाले नही ....

    जवाब देंहटाएं
  8. ऐसे ही कुछ एक बार गूगल ने भी किया था क्या ?

    जवाब देंहटाएं
  9. भारत भी दिखा दे कि आयरलैन्ड, स्कॉटलैन्ड अलग देश हैं वेल्स भी अलग है फिर देखिये क्या होता है ।

    जवाब देंहटाएं
  10. जम्मू कश्मीर ,भारत में है इस पर किसी चैंनल कि बातों पर ध्यान नहीं देना चहिये| यह तो उनकी मज़बूरी है

    जवाब देंहटाएं

आप बताये क्या मैने ठीक लिखा