.
ब्लॉग के शहंशाह ,हर दिल अज़ीज़ , हमारे आपके समीर लाल समीर उड़नतश्तरी वाले कनाडा प्रवासी कुछ नया सोच रहे है .विश्वस्त सूत्रों से पता चला है समीर जी राजनीति में जाने के लिए मन बना रहे है . उनके साथी डॉ. झटका से जब पूछा गया तो गोलमोल जबाब मिला . लेकिन हमें पक्की खबर है इस बात में सच्चाई है उनके एक टिप्पणी ने उनके इरादे की ओर इशारा किया है . यह टिप्पणी उन्होंने एक नेता जी के ब्लॉग पर की है .टिप्पणी इस प्रकार है :
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आज आप स्वतंत्र हैं. नये सिरे से शुरुवात करिये. हमें इन्तजार होगाएक नई सुबह हुई है. आप आगाज़ किजिये नये मूल्यों के साथ एक साफ सुथरी पार्टी का जिसमें मौकापरस्तों के लिए कोई जगह न होगी. प्रोफेशनलस को लिजिये. एक नये युग का शंखनाद करिये. टोरंटो से मैं पहला व्यक्ति होंगा जो आपकी पार्टी ज्वाईन करेगा अगर भारत की राजनित के सुधार के लिए उचित कदम उठाने की पहल हो. इस हेतु भारत लौटना भी मुझे मंजूर है.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
इसका क्या अर्थ निकाला जाए वैसे होगा बहुत बढ़िया-अपने जानकार भी होंगे सक्रिय राजनीति में तो भैय्या जोर से बोलो
नेता समीर लाल जिंदाबाद- जिंदाबाद जिंदाबाद
वैसे भी विलायत से लौट कर आने वाले ही हमारा उद्धार करते है अरे मोहनदास को भूल गए क्या ?
कौन मोहनदास अरे भाई मोहनदास करमचंद गाँधी .
