इज्ज़त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इज्ज़त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 17, 2008

फूलमती -इज्ज़त की खातिर दबंग का सिर काट दिया

भारत की नारी है- राख नहीं चिंगारी है

मायावती के उ .प्र की फूलमती जिसने व्यभिचारी को ऐसी सजा दी कि मजबूत दिल वाले भी हिल गए ।
जिला खीरी के ईसानगर कि फूलमती को उसका दबंग पडोसी अन्नू जुलाहा तीन महीने से उससे छेडछाड़ कर रहा था । दबंग का हौसला इतना बड़ा कि हद पार कर गया , खेत पर काम कर रही फूलमती को अन्नू ने पकड़ लिया औए जबरदस्ती करने लगा ।
अपनी इज्ज़त बचाने को वह चंडी बन गई और गड़ासे से उसका लिंग काट दिया और उसे उसके मुँह में रख कर उसका सिर काट दिया । उसके बाद एक हाथ में कटा सिर और दुसरे हाथ में गडासा लिए अकेली थाने की ओरपैदल चली ।
जिसने यह देखा उसकी रूह काप उठी । ओर उसने कहा "इसलिए खुलेआम सिर लेकर थाने जा रही थी ताकि कोई व्यक्ति किसी औरत से बदतमीजी करने की हिम्मत न कर सके । "

क्या विचार है आप सबका इस बारे में ,कानून अपने हाथ में लेकर फूलमती ने सही किया ?

क्या अब भी नारी को कमज़ोर माना जाए ?

तथाकथित नारी संघटनों का क्या कहना है ?

अमर उजाला से सम्भार