तापने वालो के हाथ उन कंबलो को टटोलने में लगे थे . एक ने कहा .... साले कम्बल बाट रहे है या चद्दर क्या कीमत होगी ६० रुपेय क्या भला होगा एक पौआ भी तो नही मिलेगा इसे बेच कर . और ठण्ड में एक पौआ से भी क्या होगा इससे अच्छा तो कल वाला था कम से कम कम्बल तो ढंग का था पौआ के साथ साथ अंडे का भी जुगाड़ हो गया था . चलो दान की बछिया के क्या दांत गिने इसी से काम चलाओ . फिर कोई दाता की सखी आयेगी हमें ठंड से बचाने . साले कम्बल दान कर रहे है अगर पौआ बाटे तो इनकी दो चार पुश्ते तक सबाब मिलेगा .
रविवार, जनवरी 16, 2011
दाता के सखी
अलाव के इर्दगिर्द बैठे हाथ तापते लोगो की निगाहें आती जाती कारो को घूर रही थी शायद कोई दाता का सखी आज आये और कम्बल दे जाए . कम्बल से ठंड मिटाने का जुगाड़ तो हो ही जाएगा . खुसरपुसर हो ही रही थी तभी एक कार रुकी सेठ जी के ड्रायवर ने डिक्की से कम्बल निकाल कर उन तापने वालो को दिये और कार आगे निकल गई .
बुधवार, जनवरी 12, 2011
???
मैं भूल गया लिखने को
या लिखना क्या है भूल गया
रोज़ की आपाधापी में
मैं अपने को भी भूल गया
रोटी की नही मुझको
अब भूख की तलाश है
क्या खाऊ अब भी
सबसे बड़ा सवाल है
या लिखना क्या है भूल गया
रोज़ की आपाधापी में
मैं अपने को भी भूल गया
रोटी की नही मुझको
अब भूख की तलाश है
क्या खाऊ अब भी
सबसे बड़ा सवाल है
शुक्रवार, जनवरी 07, 2011
अनुराग जी से मिलना और खुश्दीप जी से ना मिलना
लगभग एक साल हो गया पोस्ट लिखे हुए .सन 2010 की दिसंबर ३१ को आखिरी पोस्ट लिखी थी . इस बीच पोस्ट पढी बहुत और लिखी एक भी नही . साल के शुरुआती दिनों में कई ब्लोगरों से मिलने का योग बना लेकिन समय अभाव में मिलना ना हो पाया . हमारे यहाँ एक कहावत है खरदा चलता नही तो नही चलता लेकिन चलता है तो सब मेढ़े तोड़ देता है . खरदा मतलब गधा .
कुछ दिन पहले समय ही समय था और अब समय बहुत कम पड़ गया मेरे लिए . एक जनवरी को मेरे पास खुशदीप जी का फोन आया कि वह स्वर्ग की साल में आ रहे है और मो सम कौन वाले संजय जी से पता चला अनुराग जी स्मार्ट इन्डियन इंडिया में ही है और बरेली की ओर है . दोनों से मिलने की बात पक्की हो गई . लेकिन ........ खुशदीप जी बरेली में और हमें दिल्ली जाना पड़ गया . फोन पर ही मुलाक़ात हुई हाय हेलो करके हम दिल्ली चले गए . जान कर संतोष था अनुराग जी से मुलाक़ात हो ही जायेगी.
लेकिन समय अपनी चाल पर था हमें दिल्ली में एक दिन ज्यादा लग गया . जल्दी जल्दी में अनुराग जी से संपर्क किया तो पता चला वह एक दिन और बरेली में रहेंगे लेकिन मुझे उस दिन लखनऊ में रहना था . मिलने की उम्मीद धूमिल हो गई . मैं निराश अपने बदायूं स्थित प्रतिष्ठान में बैठा था . अचानक मैंने अनुराग जी को फोन किया तो पता चला वह बदायूं आ रहे है और अपने पुश्तैनी गाँव को देखने जा रहे है . रास्ते में मैं मौजूद था अब मुलाक़ात पक्की थी . थोड़ी देर में अनुराग जी वही पहुच गए मुझसे मिलने साथ में उनके पिता जी और भाई साहब भी थे . कुछ पलो की मुलाक़ात हुई समय कम था और उन्हें अपने गाँव भी जाना था . बदायूं में मेरी हालत चमगादड़ सी रहती है और मेरे मेहमान भी उलटे ही लटके रहे . मैं अनुराग जी और उनके पिता जी व भाई का सत्कार भी ठीक तरह से ना कर सका . मेरा दुर्भाग्य है . लेकिन वह लम्हे यादगार रहेंगे हमेशा .

शुक्रवार, दिसंबर 31, 2010
इस सदी के दूसरे दशक का पहला साल मुबारक हो .

------------------------------------------------------------------------------------------------------
कल भी वही सूरज उगेगा कल भी वही दिन निकलेगा
नही होगा तो सिर्फ कलेंडर
जो आज दीवार पर लगा है
------------------------------------
एक नया साल उम्मीदे जगाता है
एक नया साल सपने दिखाता है
और वह पैदा करता है आशाये
जो जीने की राह आसान बनाता है
-----------------------------------------------
बुधवार, दिसंबर 29, 2010
धन्यवाद २०१० बहुत बहुत धन्यवाद
धन्यवाद २०१० बहुत बहुत धन्यवाद . जो व्यक्तिगत मुझे दिया उसके लिए तो धन्यवाद शब्द छोटा पड़ ही जाएगा . इस २०१० ने मुझे आदमी काम का बना दिया वरना निकम्मों में शुमारी थी मेरी . यहाँ तक एक बार मेरी बेटी ने भी मुझ से पूछा पापा आप करते क्या हो ? इस साल ने मुझे इस सवाल का जबाब दे ही दिया .
खैर सब कुछ सही बीता है अब तक . लाखो करोड़ के घोटाले हुए हमें कोई फर्क नही पड़ा .एक बिल्डिंग ३० मंजिल ज्यादा बन गई हमें कोई फर्क नही पडा . रामजन्म भूमि का फैसला हुआ हमें कोई फर्क नही पड़ा .सचिन ने डबल सेंचुरी बनाई फर्क नही पडा . किसी का ब्यान आया कश्मीर भारत का हिस्सा कभी ना रहा हमें कोई फर्क नही पडा . राहुल गांधी ने हिंदुत्व आतंकवाद को लश्करे तैयबा से ज्यादा खतरनाक बताने से हमें फर्क नही पडा .ना जाने कितनी और गतिविधिया हुई जिसका फर्क हम पर नही पडा .
फर्क तो पडा ओबामा का नाच देखकर . फर्क पडा सरकोजी को कार्ला ब्रूनी की उंगली पकडे देखते हुए . फर्क पडा अम्बानी की अट्टालिका देखकर . फर्क पडा शीला की जवानी और मुन्नी बदनाम देखकर . फर्क पडा विकीलीक्स के लीक देखकर
वैसे २०१० कुल मिला कर तुम बहुत अच्छे हो तुम्हारी यादे हमेशा ज़िंदा रहेगी . जाते हुए आता २०११ मिले तो उससे कहना गनीमत रखना हमपर .
.
.
.
और एक बात २०१० तुम ब्लागवाणी अपने साथ ले गए . ब्लागरो को खेमे में बाट गए .खैर जब वह दिन ना रहे तो यह भी नही रहेंगे .

शनिवार, दिसंबर 25, 2010
अटल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये

आज श्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन है . एक लोकप्रिय राजनेता प्रख्यात कवि असाधारण व्यक्तित्व और सरल स्वहाव के धनी अटल जी को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाये .
मुझे याद आता है उनका सहज व्यक्तित्व जब वह नेता विरोधीदल थे और मेरे पिता भाजपा के संसदीय दल के सचेतक थे . जब अटल जी को संसद में कभी किसी कारण वश ना होना होता था तो वह खुद फोन से सूचित कर देते थे .
अटल जी देश की धरोहर है . मै उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं .
शनिवार, दिसंबर 11, 2010
शादी का सोलहवा साल- पो पो की झईम झईम
कहा जाता है मैं जब बहुत छोटा था तब बैंड बाजे की आवाज सुनकर रोने लगता था . घर के सामने से निकलती बारात मुझे चीखने को मजबूर कर देती थी . क्यों ......... इसका पता सब को तब चला जब मैं बोलने लगा . उस समय भी बारात की आवाज़ पर मेरी रुलाई फूट पड़ती थी . मुझे लगता था सब की शादी हो जायेगी मैं ही अकेला रह जाउंगा .यह ही पीड़ा मुझे बारात से दूर रखती थी . और बैंड की आवाज़ मुझे रोने पर मजबूर कर देती थी .
वन टाइम प्रोग्राम था मेरा शादी कैसे भी किसी से भी . यह बात तब की है जब मैं दूसरे या तीसरी में पढता था . समय के साथ साथ यह सब धूमिल होता गया . लेकिन बज़ता हुआ बैंड जब तब मुझे याद दिलाता था सब की शादी हो जाएगी और मैं रह जाउंगा कुंवारा .............
खैर समय बीतते देर क्या लगती है अगर शारदा क़ानून आड़े नही आता तो कब की पो पो की झईम झईम हो चुकी होती . २१ साल की उलटी गिनती चालू हो गई . रिश्ते आने लगे जहा ठीकरा फूटना होता है वही फूटता है . और वही हुआ . सब कुछ तय हुआ . १२ दिसंबर ९४ को आखिर बारात जानी थी . लेकिन समय की करवट देखिये सब कुछ था लेकिन बैंड नही था . क्यों ..... शायद किस्मत में ही नही था कि बैंड बजे
जिस होटल में बारात ठहरी थी उसके पास की मार्केट शाम से ही बंद करा दी गई जबरदस्ती .मेरे दोस्त जब बाहर घूमने गए तो एक दुकानदार से जब दुकाने बंद का कारण पूछा तो उसका जबाब में हम लोगो के बारे में उसके सदविचार सन्न करने वाले थे . कीमत तो कही चुकानी ही पड़ती है .
सब कुछ शान्ति से बीत गया . पहले भी मैं बैंड बाजे की आवाज़ सुनकर रोता था और आज भी .........:-) आज भी इसलिए कि मैं कुंवारा क्यों नही रहा
स्केनर ने धोखा दिया जुगाड से फ़ोटो लगाये है कैमरे से खीच कर

सदस्यता लें
संदेश (Atom)