शनिवार, नवंबर 06, 2010

स्वागत पाताल के राजा और उनके कुत्तो का भी

थोड़ी देर बाद पाताल लोक का राजा जो अब व्यापारी बन गया है अपने देश के मुंबई नगर में पधार रहा है . कल ही तो राम जी रावण को मार कर अयोध्या लौटे थे वह उत्सव पूरा नहीं हुआ कि अहिरावण आ पहुंचें . सभी समाचार चैनल पलक पावडे विछाये खैरमकदम कर रहे है . रिपोर्ट चल रही है कितने हवाईजहाज ,कारे ,हैलीकाप्टर और कुत्ते साथ आ रहे है .

कुत्ते वह भी उन  के साथ वह भी चालीस कमाल है . आज उन कुत्तो के बारे में चर्चा की जाए जो बेहतर रहेगा . कुत्ते मूलतः वफादार माने जाते है जब तक वह राजनीति में ना उतरे . और इसमे शक है राजनितिज्ञो की संगत में रहने वाले कुत्ते क्यों नहीं राजनीति में उतरेंगे . इसी सुपर काम्प्लेक्स के साथ अमरीकी कुत्ते आज मुंबई में जहा तहा गर्व से सर उठाये घूम रहे है और मुंबई के कुत्ते आदर्श को देखते हुए आज खामोश है . और दिल्ली के इस बात को लेकर खुश है कि एक दिन बाद उन से मुलाक़ात होगी .

यहाँ के कुत्ते और वहां के कुत्ते बहुत से समस्याओं पर चर्चा करेंगे कुछ  संधि करेंगे जो आगे की नस्लों के काम आयेगी . भारतीय कुत्ते इस बात को लेकर चिंतित है उनके अपने देश में उनकी कोई कदर नहीं है विदेशियों को ज्यादा मान दिया जाता है .अमेरिकी कुत्तो में यह बात नहीं है वह अपने देश में अपने ही कुत्तो को श्रेष्ट मानते है . अपने यहाँ के कुत्ते आज भी झूटन पर गुजर करते है लेकिन वहां के फ्रेश फ़ूड काही इस्तेमाल करते है . इसी तरह के विषयो पर एक समांतर सेमीनार मुंबई के ताज और दिल्ली के मौर्या में होगी  . 

सम्मलेन की ताज़ा जानकारी आपको किसी तेज़ या धीमे चैनल पर कोई दीपक या बरखा देते हुए नज़र आ जायेंगे . अब मैं इस कुत्ता पुराण से विदा लेता हूँ . 

नोट ;- यह निर्मल हास्य के तौर पर भी लिया जा सकता है 

गुरुवार, नवंबर 04, 2010

जलाओ दिये रहे ध्यान इतना - धरा पर अन्धेरा कही ना रह जाए


                 जलाओ दिये रहे ध्यान इतना 

              धरा पर अन्धेरा कही ना रह जाए  



                                                    
         दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओ सहित


कम से कम 
अपने पड़ोस का तो कोई घर 
अँधेरे में ना रहे 
कोई दीपावली पर 
भूखा ना रहे .  

किसी के रूआसे चेहरे पर मुस्कान आ जाए 
आओ ऐसी दिवाली इस बार मनाये . 



शनिवार, अक्टूबर 30, 2010

I miss you , Paa { एक बेटी की पोईम पापा के लिये }

बच्चे जब बड़े होने लगते है तो एक अजीब सी खुशी का अनुभव होता है . आज मेरी बेटी हास्टल से घर आयी है कई महीने बाद उसने एक पोइम मेरे लिए लिखी है . अभी वह 8th क्लास में है . मेरा तो अंगरेजी ज्ञान बहुत सीमित है . आप ही निर्धारित करे उसने कैसा लिखा . [ यह पोइम उसने मेरे जन्मदिन पर अपने होस्टल में लिखी है ]

     I miss you , Paa  

 Why did you have to go Paa
  Why did you have to go Paa
  Why did you have me behind    
  With nothing to do but cry 
                                                             
  I miss you terribly ,paa 
  I can't believe that your's far 
  I can't believe this had happened 
  I don't know life will go on 

  These times we had together 
  Keep coming back to me 
  Those shopping place,eat outs
  And all the movies we want to see 

  I miss all the talk and walk
 And splendid love you showed 
 The guidance you gave 
 And all my sorrows you took 

  The marvelous power of understanding 
  And great enthusiasm towards yours girl
  I remember how proud you were 
  And i'll be always daddy's girl      
                                                                                                     
                                         - AKSHITA-                                                             
                                                                 

शुक्रवार, अक्टूबर 29, 2010

काश आज भारत में तीसरी श्रेणी का रेलवे कोच होता तो राहुल गांधी अब तक महात्मा गांधी बन चुके होते

.
.
काश आज भारत में तीसरी श्रेणी का रेलवे कोच होता तो राहुल गांधी अब तक महात्मा गांधी बन चुके होते . सामान्य श्रेणी में राहुल की मुंबई यात्रा धन्य कर गई . आज़ादी के साठ साल के बाद अब कांग्रेस का नाहर यह खोजने  निकला है गरीब रोटी के लिए परदेस क्यों जाता है . क्या कारण है ? 


कारण साफ़ है हमको पता है सबको पता है .क्या  कोई ऐसा नहीं  जो राज कुमार को बता दे कि वह नंगा है ............. 



सोमवार, अक्टूबर 25, 2010

एक बार फिर आपकी जरुरत आन पडी

बहुत दिनों से व्यस्त था गाहे वगाहे ब्लॉग पर आता था पढ़ता था और चला जाता था . एक व्यक्ति को कई भूमिका निभानी पड़ती है तो समय का अकाल तो पड़ता ही है . अभी हमारे यहाँ पंचायत का चुनाव चल रहा था . हमारे बहुत से साथी चुनाव का सामना कर रहे है कई दिन उनके प्रचार में लगा रहा .उधर घर की जिम्मेदारी भी है और एक नया व्यापार भी समय ले रहा है उसका निर्माण भी चल रहा है वारिश और बाढ़  की वजह से हम पिछड़ गए है दीपावली का सुनहरा सीजन हाथ से निकल ही गया है .

इसी कशमश में आराम की सोच ही रहा था अचानक आज सुबह घर में ही फिसल गया . घुटने में काफी चोट आई है एक्स रे में पता चला लिंग्मेंट डैमेज हो गया है यह मुझे डाक्टर ने बताया .मुझे नहीं मालूम यह क्या है . लेकिन बहुत दर्द है असहनीय ...... प्लास्टर की जगह आजकल चलने वाले बेल्ट कस दिए है तीन हफ्ते के लिए . डाक्टर का तो कहना है पूरा  आराम करो नहीं तो आपरेशन की नौबत आ सकती है . खैर मुझे दर्द से ज्यादा चिंता अपने पेंडिग कामो की है . अगले दो दिन तक तो मैं आराम को तबज्जो नहीं दे सकता . जो होगा देखा जाएगा .

ब्लॉग पर आने के बाद मैंने अपना हर सुख दुःख यहाँ पर शेयर किया है . उसी कड़ी में एक नया दुःख लिख रहा हूँ . आपकी सदभावनाए एक टानिक का काम करती है . या कहें बिना साइड इफेक्ट की पेन किलर होती है .

शुक्रवार, अक्टूबर 15, 2010

आज मेरे पापा जी का जन्मदिन है .

आज मेरे पापा जी का जन्मदिन है . मेरे पापा जी ने अपने परिश्रम से उन उचाईयों को छुआ है जो हरेक के लिए आसान नहीं . अपने पिता के बारे में  लिखना बहुत कठिन है लेकिन उनके बारे में लिखूंगा जरूर . कुछ पुरानी यादे ताज़ा कर रहा हूँ .



परिश्रम और  संघर्ष  से आज यहाँ तक पहुचे आज मेरे पापा जी एक विश्राम मयी जीवन व्यतीत कर रहे है . आज जो हम है उन्ही की वजह से है आज के ख़ास दिन पापा जी के पैसे से उन्ही को यह तोहफा हमने दिया है :-)

सोमवार, अक्टूबर 04, 2010

बी.बी.सी.के हिसाब से अब जम्मू कश्मीर भी भारत में नही . यह देश द्रोह है


यह  बी.बी.सी. ने ना सुधरने की कसम खा रखी है . कामनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका के साथ लगी देशो की जानकारी में भारत के मानचित्र में पूरे जम्मू और कश्मीर को भारत की सीमा से बाहर दिखाया है . 

यह भारत का अपमान है और एक अपराधिक कृत्य . भारत सरकार में थोड़ी भी नैतिकता  है तो तुरंत बी.बी.सी.पर तुरन्त रोक लगाये और अपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही करे . 

आइये इस राष्ट्र अपमान का विरोध करे और बी.बी.सी का बहिष्कार करे . यह देश की सम्प्रुभवता को चुनौती है अभी तक तो गुलाम कश्मीर को नक़्शे में नहीं दिखाया जाता था अब तो जम्मू कश्मीर को भी पाकिस्तान में दिखा .