२४ के फैसले को लेकर जो मीडिया में हाहाकार मच रहा है वह मुझे अयोध्या में नहीं दिखा . अयोध्या मैं घुसते ही अयोध्यावासियो से ज्यादा तरह तरह के सुरक्षा कर्मी देखकर भय और पुख्ता हुआ . पूरी मुस्तैदी से बारिश में भीगते हुए यह जवान अयोध्या के वातावरण में इस बात के संकेत दे रहे थे तूफ़ान आने को है .
और अयोध्यावासी भी चिंतित थे आगे आने वाले समय को लेकर .
इसके आगे हमने अपना कैमरा और सभी समान कार में रख कर जन्मभूमी की और बढ़ गए . कई बैरियर पार करके सुरक्षाकर्मियों और अयोध्या वासियों की घूरती आँखों से होते हुए कोप भवन के सामने जन्मभूमि के अन्दर जाने वाले गेट से बहुत सी जांच कराकर अन्दर घुस गए . इस प्रक्रिया में हमें लगभग एक घंटा लगा . एक लोहे का बाड़ा सा बना है जिसमे श्रद्धालू चलते है . वह घुमाव दार रास्ता जहा कई जगह चेक पोस्ट बनी थी से होता हुआ एक टीले के पास पहुंचा जहाँ टेन्ट में इस समय राम लला विराजमान है .अनुपम सुन्दर रामलला के दर्शन करते ही सब कष्ट विदा हो गए . हमारे साथ लाइन में कई तीर्थयात्री जो तमिलनाडू के थे मंत्रमुग्ध से दर्शन लाभ ले रहे थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सखती के कारण कुछ ही पलो का श्री राम से साक्षात्कार हुआ . उस परिसर में श्री राम के अलावा सिर्फ तरह तरह के सुरक्षाकर्मी और शैतान बंदरो का ही जमावाडा था .
मुझे गर्व था कि मैंने जिन्दगी में पहली बार अपने आराध्य की जन्मभूमि के दर्शन किये थे . सूनी अयोध्या और जन्मभूमि के आस पास सिर्फ बूटो की आवाज़े ही सुनाई दे रही थी . लौटते समय हनुमान गढ़ी पर हनुमान जी के दर्शन करके उनसे यही माँगा कि अयोध्या को सिर्फ अयोध्या ही रहने दो .
अयोध्या में घुमते समय वहां के स्थानीय निवासियों से २४ तारीख के बारे में बात हुई . किसी ने भी इस विषय में रूचि नहीं दिखाई . पटरी पर लौटी अयोध्या अब पटरी से उतरने को तैयार नहीं दिखती . चलते चलते एक महलनुमा मन्दिर की यह तस्वीर मुझे बहुत पसंद आई जो शायद कह रही थी अब अयोध्या में तोपों से सिर्फ परनाले ही चलेंगे गोले नहीं . कोई आग नहीं सब शीतल शीतल .



