रविवार, सितंबर 07, 2008

राम

हम
राम के वंशज
इस तरह नपुंसक हो जाएँगे
अपने राम के अस्तित्व पर लगा प्रश्न चिन्ह
चुपचाप सह जायेंगे
क्यों नही आंदोलित करती हमें यह बातें
क्यों हमारा खून उबाल नही खाता है
कुछ कारोबारी नेताओ के अलावा
देश का दूसरा नेता इस बात को क्यों नही उठाता है
हजारो मील दूर छपा कार्टून
देश को भड़का सकता है
हमारे विश्वास के साथ बलात्कार करने वाला
भी तो सज़ा पा सकता है
ढोंग बंद करो ,मंदिरों मे जाना बंद करो
यदि राम की मर्यादा को बरकरार नही रख सकते
तो राम को पूजना बंद करो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आप बताये क्या मैने ठीक लिखा